फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत में लगी आग से 20.5 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझी/रानीपुर। घोसी के पलिया महमूदपुर गांव में मंगलवार देर शाम और रानीपुर के चक्रदेवा गांव में सुबह 10 बजे के बाद खेत में आग लगने से 13.5 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कुछ बचा नहीं पाए। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। बोझी संवाददाता के अनुसार मंगलवार शाम गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग को बुझाया। कई बार सूचना देने के बाद भी आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। इस घटना में कृष्णकांत पांडेय, रामअवध राय, धनंजय राय, राकेश राय, संजय राय की 12 बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक लेखपाल क्षति का आंकलन करने नहीं पहुंचे थे। वहीं दूसरी घटना बुधवार की सुबह 10 बजे के आसपास रानीपुर थाना क्षेत्र के चक्रदेवा गांव में हुईं। जहां खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के आपस में टकराने से स्पार्किंग हुई। निकली चिंगारी से खेत में काटकर मड़ाई के लिए रखे 13 बिस्वा गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की ऊंची लपटों से बगल के खेत में खड़ी 11 बिस्वा गेहूं की फसल और डेढ़ बिस्वा गन्ने की फसल जलने लगी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण आग बुझाने दौड़े पड़े काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन कुछ बचा नहीं पाए। इसमें रमाशंकर यादव की काटकर रखी फसल और देवनाथ यादव की गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

-

शॉट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने हादसा रोका

कोपागंज। डाड़ी स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने से गुजरे बिजली के तार में स्पार्किंग से सुबह नौ बजे आग लग गई। तेज हवा से आसपास की झाड़ियों में आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग सहम गए। लोग पेड़ की डालियों और पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आग जब तक रिहायशी मकानों के पास पहुंचती टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार ने बताया कि अचानक आग लग गई लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ, समय रहते बुझा लिया गया। संवाद

-

झाड़ियों में लगी आग फैलने से सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

घोसी। लाखीपुर गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में आग लग गई। पछुआ हवा से आग की लपटों ने पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। जिसमें सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर स्टेशन से चार किमी की दूरी पर घटनास्थल होने के बाद भी फायरब्रिगेड की टीम सूचना के दो घंटे बाद वहां पहुंची। कोतवाली से भी दूरी चार किलोमीटर है। लाखीपुर गांव में बुधवार सुबह नौ बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग से झाड़ियों में आग लग गई। तेज पछुआ हवा से आग के लपटों ने पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीण पेड़ों की टहनियां, लाठी, डंडा और बाल्टी में पानी लेकर दौड़ पड़े। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मड़ई में आग, 20 हजार का सामान जला

खिलवा गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें बीस हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ बचा नहीं पाए। खिलवा गांव निवासी श्रीपत राम घर से कुछ ही दूरी पर मड़ई बनाकर रहता है। बुधवार दोपहर वो बाहर गया हुआ था। किसी अज्ञात कारण से मड़ई में आग लग गई।

आग में 30 हजार नगदी, एक लाख का सामान जला

चिरैयाकोट। नवापुरा बहलोलपुर गांव में मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। जिसमें 30 हजार नगदी और लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक घंटे की मशक्कत से पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाया। नवापूरा बहलोलपुर गांव निवासी श्रीराम राम का परिवार रोज की तरह मंगलवार रात भोजन करके सो रहा था। रात साढ़े 12 बजे शॉट सर्किट से कमरे में आग लग गई। जिससे कमरे में रखा सामान चलने लगा। पीड़ित श्रीराम राम ने बताया कि उसी कमरे में घर का सारा सामान रखा हुआ था। एक बक्सा और उसमें रखा 30 हजार रुपये नगद

कीमती कपड़े, लगभग 10 क्विंटल अनाज, कुर्सी, मेज, बेड, बिस्तर सहित एक लाख रुपये का सामान जल गया।

खेत में लगी आग से 13.5 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

घोसी के पलिया महमूदपुर अज्ञात कारण और रानीपुर के चक्रदेवा में हाईटेंशन तार में स्पार्किंग से लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी

Next
AU ऐप में पढ़ें