फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2042 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई

विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला को कोविड की वैक्सिन लगातीं महिला स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जारी चार दिवसीय टीकाउत्सव का समापन बुधवार को हो गया। टीकाउत्सव के आखिरी दिन जिले के 53 अस्पतालों पर 2042 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बुधवार को टीका उत्सव के आखिरी दिन जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, हनुमान नगर पीएचसी, भ्ररहू का पुरा पीएचसी सहित जिले के नौ ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 53 अस्पताल पर टीकाकरण हुआ। जिसमें 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। वहीं 130 लोगों ने दूसरी डोज दी गई। बताया कि 11 अप्रैल से जारी चार दिवसीय टीकाकरण में 7 हजार 962 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। इसमें सर्वाधिक टीकाकरण 12 अप्रैल को हुआ। जिसमें 2 हजार 950 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। इसके बाद आखिरी दिन 2 हजार 42 लोगों का टीकाकरण किया गया। जबकि टीकाकरण के पहले दिन 1313 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें