फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में हुआ प्रेमी युगल का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास शिव मंदिर में गुरुवार को एक प्रेमी युगल का विवाह हिंदूू रीति रिवाज से दोनों के परिजनों की मौजूदगी में कराया गया। कोपागंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर धवरियासाथ गांव निवासी सरिता पुत्री स्व. महेंद्र राम तथा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी अतीप गौतम पुत्र छांगुर राम के बीच प्रेम प्रंसग चल रहा था। परिजनों को पता चला लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुए। बुधवार को इससे नाराज सरिता अतीप गौतम के घर पहुंच गई। सूचना मिली तो पुलिस भी पहुंच गई और युवती को समझाया। पुलिस के घंटे भर के प्रयास के बाद दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए तैयार हुए। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विवाह देवलास स्थित शिवमंदिर में हिंदू रीति रिवाज से करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें