वलीदपुर। शिक्षा क्षेत्र बड़रांव ब्लॉक अंतर्गत भिखारीपुर गांव में बुधवार को ग्रीनफील्ड स्कूल के प्रांगण में बुधवार को समारोह आयोजित करके शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधक की ओर से मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप जलाकर किया गया। इसमें एलकेजी से कक्षा नौ तक अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक जे.बी.प्रजापति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा ही एक अनमोल रत्न है। जिससे शिखर को छूआ जा सकता हैं। शिक्षित व्यक्ति ही समाज मे फैलने वाली गंदगी को रोकने का प्रयास कर सकता है। कार्यक्रम में शिक्षक अनुराग सिंह, अभय प्रताप, राहुल शाहनी, अंशुमान सिंह, अवधेश गोड़, रंजना पाण्डेय, प्रियंका विश्वकर्मा, सावित्री चौहान, अल्का यादव, स्मिता, सोनी गुप्ता, अंबालिका अंशिका, बेबी गौतम, प्रेमलता अवधेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।