मधुबन । रविवार को कटघरा शंकर मोड़ स्थित सब्जी मंडी पर माल लादकर पहुंची ट्रको को चेक करने पहुुंचे मंडी निरीक्षक का व्यापारियों ने विरोध जताया। इसके बाद मंडी इंस्पेक्टर और व्यापारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। व्यापारियों के विरोध करने के बाद भी जब इंस्पेक्टर ने ट्रकों की जांच शुरू किया तो व्यापारी आक्रोशित हो गए । इस दौरान इंस्पेक्टर ने पुलिस बुला लिया। इस दौरान व्यापारियों ने इंस्पेक्टर पर अतिरिक्त शुल्क मांगने का आरोप लगाया। जबकि इंस्पेक्टर ने व्यापारियों पर कर चोरी करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने मंडी इंस्पेक्टर के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कहा। विरोध के दौरान मौके पर व्यापारी अश्वनी कुमार , दिलीप कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, हरेराम ,सीताराम आदि मौजूद रहे।