मऊ। विद्युत उपभोक्ता अपने बकाए बिल का भुगतान रविवार 31 मार्च को भी कर सकते हैं। यह जानकारी बिजली विभाग के एसई एसके सरोज ने शनिवार को दी। प्रेस विज्ञप्ति में एसई ने बताया कि जिले के सभी तहसील तथा ब्लाक स्थित बिजली कार्यालय तथा कैश काउंटर पूर्व की भांति खुले रहेंगे। ऐेसे में समस्त उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान रविवार को भी कर सकेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिन लोगों का बकाया राशि काफी ज्यादा हो चुकी है, वह लोग अपने विद्युत बिल का भुगतान अवश्य करें।