फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना का लाभ कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि जिनके द्वारा एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 25 मार्च 2019 तक पंजीकरण करा लिया गया है। शेष बकाए के भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च 2019 तक जिन उपभोक्ताओं द्वारा 30 प्रतिशत धनराशि जमा कर पंजीकरण करा लिया गया है। वे 31मार्च तक शेष विद्युत बकाए की धनराशि का भुगतान करते हुए एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में पंजीकरण राशि समाप्त हो जाएगी। योजना की अंतिम तिथि 31मार्च को अत्यधिक भीड़ होने की प्रबल संभावना है, जिसकी वजह से बिल जमा करने के लिए आनलाइन सिस्टम के अधिभारित होने से इंकार नही किया जा सकता है। 31 को रविवार का अवकाश होने के बावजूद सभी कैश काउंटर तथा उपखंडीय, खंडीय कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें