मुहम्मदाबाद गोहना के नार्मल मैदान पर मंडल स्तरीय किंग्स ईडन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच अंसार क्रिकेट क्लब मोहम्मदाबाद और टाउन क्रिकेट एकेडमी मुहम्मदाबाद के बीच हुआ। दूसरा मैच एमसीसी मुहम्मदाबाद और टाउन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टाउन एकेडमी ने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टाउन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 164 रन बनाए। अनुज यादव ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। विनय ने 34 व फैज ने 26 रन बनाए। अंसार क्रिकेट क्लब की तरफ से मुहाफिज ने 3 विकेट प्राप्त किए । लक्ष्य का पीछा करते हुए अंसार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 114 रन बनाकर आउट हो गई । टीम की तरफ से शफीक ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। शमसुद्दीन ने 15 मुहाफिज ने 11 रन का योगदान किया। टाउन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से फैज ने तीन विकेट व विनय ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस प्रकार टाउन एकाडमी ने 50 रनों से जीत दर्ज किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच एमसीसी मुहम्मदाबाद और टाउन एकेडमी की बीच हुआ। एमसीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 103 रन बनाए । प्रभात श्रीवास्तव ने 27 रन बनाए टाउन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से संदीप विश्वकर्मा व सर्वेश ने 3 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्रिकेट एकेडमी ने 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए। संदीप विश्वकर्मा 27 रन व आर्यन ने 38 रन बनाए। एमसीसी की तरफ से आलोक ने एक विकेट प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 30 मार्च को वह दूसरा सेमीफाइनल 31 मार्च को प्रात: 7 बजे से खेला जाएगा। इस अवसर पर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामजीत सिंह और क्रिकेट एसोसिएशन मऊ के सचिव हरिनाथ सिंह, नसीरुद्दीन आदि उपस्थित थे।