फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को एल्डर कमेटी के सदस्य मुहम्मद असलम ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। घोषित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष, मंत्री सहित कार्यकारिणी के कुल 23 पदों पर चुनाव होना है। चुनाव के लिए 25 मार्च 26 मार्च और 27 मार्च को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होगा। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को पूर्वाह्न 11बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। उसी दिन 12:30 बजे से अपराहन 2:30 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर तीन अप्रैल 2019 को पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन दो बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन अपराह्न 2:30 बजे से मतगणना होगी तथा चुनाव परिणाम की घोषणा कर दिया जाएगा। मोहम्मद असलम ने बताया कि मतदान के लिए 227 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी बढ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें