मरदरसा शिक्षा बोर्ड की तरफ से पहली बार मऊ में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। इस दौरान बोर्ड के आदेश पर दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। इसमें एक जिला मुख्यालय पर तो दूसरा घोसी में बनाया गया है। मदरसा बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए दोनों परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। बुधवार से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य के लिए 145 शिक्षकों को लगाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि दोनों केंद्रों पर 44 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मदरसा शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिले में पहली बार मदरसा शिक्षा बोर्ड की तरफ से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले के मदरसा मिफ्ताउल उलूम तथा मदरसा शमसुल उलूम घोसी को बनाया गया। दूसरे दिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।