मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्वच्छता अभियान से जुड़कर सराहनीय कार्य करने वाली जिला स्वच्छता अधिकारी अनामिका त्रिपाठी को शुक्रवार को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कें तहत गाँव -गाँव में छूटे हुए परिवारों के लिए शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं अनामिका व्यवहार परिवर्तन कि बात कर रही हैं। कहा कि अनामिका ने अनेक गांव में ख़ुद ट्रिगरिंग करके समुदाय की सहायता से गाँव कोओडीएफ बनाया हैं।जनपद मऊ में 40 हजार युवा ओडीएफ ओलम्पिक के माध्यम से जुड़े जिसमे एक साथ स्वच्छता हेतु समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया गया। सेल्फी विथ इज्जत घर अभियान से गाँव की महिलाओं , युवकों, ग्रामवासियों को व्हाट्सऍप नंबर पर सेल्फी लेकर , अनामिका ने शौचालय कें साथ सेल्फी भेजी ।गाँव में महिलाओ की सुरक्षा स्वास्थ को देखते हुए अनामिका की पहल पर सैनिटरी नैपकिन कें प्रयोग हेतु स्वच्छता सखी और गाँव में माहवारी प्रबंधन के लिए जूनियर हाई स्कूल की अध्यापिकाओं , सीडीपीओ को ट्रेनिंग दी गयी है। अतुल वत्स ने क़हा बहूत कम लोग किसी लक्ष्य को दिल से लगकर पूर्ण करते हैं।अनामिका उसमे से एक हैं, स्वच्छता कें मिशन को बखूबी निभा रही हैं ।