फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पीछे कूड़ा रखने से बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। आदर्श नगर पंचायत द्वारा कोतवाली के पीछे मदापुर समसपुर बैसवाड़ा में रोड से सटे खाली स्थान पर कूड़े करकट एवं गंदे अपशिष्टों को गिराने से राहगीरों का आना जाना दुश्वार हो गया है तो वही इससे सटे आबादी के लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों का जीना दूभर हो गया है। कूड़े की दुर्गंध से पुलिसकर्मियों का कार्यालय में कार्य करना तो दूर कुछ मिनट रहने की हिम्मत नहीं हो पा रही है।इससे पुलिसकर्मियों के साथ ही साथ कसबवासियों लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में लोगो ने मांग किया है कि इस अपशिष्ट के निस्तारण का स्थायी समाधान किया जाए अन्यथा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। घोसी कोतवाली के पीछे मदापुर सम्सपुर बैसवाड़ा में आबादी से सटे कुछ भूमि पोखरी के रूप में खाली पड़ी है। जिसमे आदर्श नगर पंचायत घोसी द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार कूड़ा करकट व गंदे अपशिष्ट को ट्राली से गिराया जा रहा है। अपशिष्टों को नष्ट करने के लिए आग लगा दिया जा रहा है तो उससे निकली धुंआ से लोगों को श्वास संबंधी रोग अपने गिरफ्त में ले रहा है। यही नहीं इस समय इस अपशिष्टों की सड़ांध से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। इस संबंध में पास के मदापुरसम्सपुर निवासी खालिदसैफुल्लाह एवं साकिब ने कहा कि इस संबंध में नगर पंचायत घोसी से कई बार शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाई नही की गयी। मोहम्मद शाहिद एवं रेहानमलिक ने कहा कि यदि इस कचरे को अन्यत्र गिराने की व्यवस्था नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। माहे आलम एवं नदीम ने कहा कि नगर पंचायत अपनी हठधर्मिता पर अड़ा है क्योंकि इसके पहले कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नही किया गया। अली अहमद एवं आरिफ इकबाल ने भी कहाकि इसकी स्थायी समाधान करने के साथ ही साथ गिरे हुए अपशिष्टों को जल्द से जल्द हटाया जाये अन्यथा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ईओ विनीत कुमार का कहना है कि जल्द ही इसका समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें