मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री सहित 12 पदों पर नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को पर्चा दाखिला किया गया। इस दौरान पहले दिन विभिन्न पदो के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र सोमवार को भी दाखिल किया जाएगा। चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी के सदस्य पीएन सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले दिन मंत्री पद के लिए रामअशीष राम और तेजबहादुर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, सदस्य कार्यकारिणी के लिए दीपक राय और विवेकानंद तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव की तिथि घोषित होते ही सदर तहसील में गहमा गहमी शुरू हो गई थी।