वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के ब्रम्हर्षि श्री रामकृष्ण इंटर कालेज रामनगर खालिसा में गत दिवस आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विजेता छात्रों का सम्मान शुक्रवार को किया गया। गुरुवार को कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक छात्रों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा श्वेता शर्मा ने प्रथम, छात्रा ज्योति विश्वकर्मा ने द्वितीय, कक्षा 9वीं की छात्रा खुशी विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 9 की छात्रा खुशी सिंह ने प्रथम, कक्षा 5 की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता ने द्वितीय तथा कक्षा 9 की छात्रा तृप्ति राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रबंधक प्रवीण कुमार राय, प्रिंसिपल रजनीश राय, राजेश कुमार, रामभजन, अनुराग, सतीश यादव, बुद्धिराम यादव, आफताब आलम, सबीहा आदि उपस्थित थे।