घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित बीआरसी के सभागार में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक लेकर खसरा व रूबेला टीकारण की जानकारी देने के साथ मिशन पहचान परीक्षा के विषय मे जानकारी देने के साथ खंडशिक्षा अधिकारी संजीव सिंह द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि मिशन पहचान विभाग की बहुत ही अच्छी योजना है। इसके द्वारा विद्यर्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर कर उनको प्रतिभावान बनाना है। इसी को लेकर सभी विद्यालयों में नवंबर, दिसंबर केसाथ जनवरी माह में परीक्षा होगी। विद्यालय के बाद अच्छे परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का फरवरी माह में ब्लाक स्तरीय तथा जिले पर परीक्षा होगी। अच्छे बच्चों के साथ अच्छे शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसएन आर्या ने खसरा व रूबेला टीकाकरण के विषय में कहा कि आप सभी के विद्यालयों में स्वास्थ्य टीम जाएगी। उनको सहयोग कर सभी बच्चों का टीकाकरण जरूर करवा लें।यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इससे खसरा के साथ रूबेला बीमारी पर रोक में ममद मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. अनिल, डॉ. अतुल शर्मा, दयाशंकर यादव, आरके यादव, अमीरुद्दीन आदि रहे।