फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में आजमगढ़ ने मरदह को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के पकड़ी गांव में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने फीता काटने के साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच मरदह क्रिकेट क्लब और आजमगढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ की टीम विजयी रही। वहीं दूसरा मैच जैन क्रिकेट क्लब पुराघाट और भीमपुरा क्रिकेट क्लब बलिया के बीच खेला गया। जिसमें पुराघाट की टीम विजयी रही। इसी क्रम में तीसरा मैच मदरसा क्रिकेट क्लब घोसी एवं जय माँ नईन क्रिकेट क्लब पकड़ी के बीच खेला गया। जिसमें पकड़ी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से खिलाड़ियों में आपसी भाईचारा और एकता की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर सपा नेता विद्युत प्रकाश यादव, अभिनव सिंह, भूपति सिंह, राजेश सिंह, उदयप्रताप सिंह, देवेश सिंह, देवी शरण सिंह आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें