फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करते 55 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को मऊ और इंदारा जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में 55 पकड़े गये। जिन्हें रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। जहां रेलवे मजिस्ट्रेट वीरेंद्र सिंह ने 42 बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों को अर्थ दंड से दंडित किया। दंड की राशि जमा कराने के बाद पकड़े गए लोगो को रिहा कर दिया गया। बता दें कि रेलवे मजिस्ट्रेट वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को टीम गठित कर मऊ और इंदारा स्टेशन पर चेकिंग की गई। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक अरूण सिंह, संजय श्रीवास्तव, सुनिल सिंह, अभिमन्यू, नंदलाल यादव द्वारा 15 ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां 55 बिना टिकट पकड़े गए। जिनमें 12 यात्रियों ने मौके पर टिकट बनवा लिया, वहीं 42 को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां इनसे 42 हजार 200 रुपया वसूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें