इंदारा। भारत विकस परिषद के तत्वावधान में क्षेत्र के देईथान स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यायल में भारत को जानो परीक्षा का आयोजन कराया। आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर वार्डेन सुनीता सिंह ने बताया कि भारत विकास परिषद की तरफ से समय-समय पर देशभक्ति कार्यक्रम तथा बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन होता है। प्रतियोगिता में देशभक्ति पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर विनोद कुमार, संजय कुमार गुप्ता, रेखा देवी, वंदना तिवारी, वंदना मोर्या आदि उपस्थित रहे।