फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता दिवस मनाकर किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जनपदीय इकाई से संबद्ध विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में ईं. आरके दत्ता की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिन अभियंता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में ईं. आरके दत्ता एवं मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। संगठन के सचिव ईं. कमलेश यादव ने कहा कि आज का दिन इंजीनियरों के लिए स्वर्ग का दिन है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के ईं. अवधेशमणि त्रिपाठी ने दोनों व्यक्तियों के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद संगठन के लोगों ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस अवसर पर ईं. विद्यासगर मिश्र, ईं. जय प्रकाश यादव, ईं. राम सुरेश, ईं. अभिनव श्रीवास्तव, ईं. पीके आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें