फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा श्री राणी सती दादी का भव्य दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाबा ढेकुलिया घाट पर निर्माणाधीन त्रिदेव मंदिर पर शनिवार की देर शाम को मां राणी सती का आकर्षक श्रृंगार, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन तुलस्यान परिवार के तरफ से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पावन ज्योति विजय तुलस्यान ने सपरिवार किया। इस मौके पर समाज के काफी लोगों ने सपरिवार पूजन दर्शन किया। भजनों की प्रस्तुति विजय तुलस्यान, पवन बासोतिया, नितिन खंडेलवाल, हेमंत सुराणा, अनिमेष, शालू अग्रवाल, कोमल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भजन भादो की मावस का शुभ दिन आता है, प्यार तेरा मैया दर पे खींच लाता है, दादी तेरे भरोसे मेरा परिवार है...। की प्रस्तुति पर दर्शक भाव विभोर हो उठे। रात 12 बजे तक चले इस कार्यक्रम में समाज के दामोदर, राम गोपाल जी, ओम रूंगटा, इंद्र चंद केडिया, पुल्लू तुलस्यान, पुल्लू मधेसिया, दिनेश बरनवाल, पवन अग्रवाल घनश्याम, मुनमुन, संदीप, विकास, अमित, विशाल, मनु बासोतिया और बहुत से लोग सभी सपरिवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें