फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने पंप कैनाल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सात पंप चलते हुए पाए गए। सहायक अभियंता कर्मवीर रजक तथा अवर अभियंता विनय सिंह ने पंप कैनाल से जुडी जन समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि रबी के फसल के समय जब नदी मेें पानी कम हो जाता है तब बालू के टीले जमा हो जाते हैं। जिससे पानी सुगमतापूर्वक पंप के कुएं तक नहीं आ पाता है। जिससे नहर को संचालित करने में असुविधा होती है। जबकि इस समय पर्याप्त पानी उपलब्ध है। सुनील गुप्ता ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने को कहा। सहायक अभियंता ने एक और पंप चलाया। प्रतिनिधिमंडल में मोती राजभर, संतोष राय, विकास वर्मा, रजनीकांत मौर्य, शैलेंद्र सिंह, विद्यासागर शर्मा, प्रेमचंद वर्मा, अंबिका यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें