चिरैयाकोट। नगर पंचायत के महतवाना मुहल्ले में बिजली के खंभे से टूट कर जमीन पर गिरी केबिल को हटाते समय शनिवार को एक व्यक्ति करेंट लगने से झुलस गया। जहां आनन फानन में परिजन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महतवाना मोहल्ला निवासी परवेज खां (42) पुत्र सलाउद्दीन खां के घर में बिजली आपूर्ति के लगा केबिल टूटकर गिर गया। वह शनिवार शाम चार बजे टूटे केबिल को उठाने के लिए प्रयास कर रहा था। इसी दौरान करेंट की चपेट में आकर झुलस गया।