बिजली सब स्टेशन बख्तावरगंज से चार फीडरों की निकली मैन लाइन के केबिल में फाल्ट आ जाने से रविवार की शाम से रानीपुर कस्बा सहित 50 गांवों में 6 घंटे तक बिजली आपूति ठप रही। इससे जहां लोग परेशान रहे वहीं दुकानदारी भी प्रभावित हुई। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो उठे। विभाग ने मरम्मत कार्य करने के बाद रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बख्तावरगंज स्टेशन से निकली मेनलाइन में फाल्ट आने से रानीपुर बाजार, अमरी, अमरहट, खुरहट,रैनी, बैजापुर, कासिमपुर, सनेगपुर, भूपतनगर, भौरेपुर सहित 50 गांवों में बिजली आपूर्ति रविवार की शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक ठप रही। इससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक खरवार ने कर्मचारियों की दो टीमें लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल करने के देर रात ही मरम्मत कार्य किया। फाल्ट दुरस्त कराने के बाद 11 बजे से बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।