थाना क्षेत्र के तरवा बाजार में समीप रविवार की रात आग से तीन दुकानों में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी देर से पहुंचे। तब लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। तरवा बाजार बेलौझा गांव निवासी अरविंद्र पुत्र जगनाथ की प्लास्टिक के सामानं की दुकान है। जबकि रमेश पुत्र मेलू की अंडे की दुकान और तरवा गांव निवासी प्रभंश प्रजापति आर्ट पेटिंग की दुकान चलाते हैं। रविवार की रोजाना की भांति दुकानदार दुकान बंद कर रात आठ बजे घर चले गए। रात एक बजे कुछ दुकानों से धुआं निकलते देख दुकानदारों और फायर बिग्रेड का खबर की गई। दुकानदारों ने बताया कि अगलगी में एक लाख रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। सूचना के डेढ़ घंटे बाद फायरब्रिगेड पहुंची। लेकिन तब तक लोग आग बुझा चुके थे।