मऊ। अग्नि शमन दल की ओर से शनिवार को अग्नि सुरक्षा दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर सन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर लगी भीषण आग बुझाते समय शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अग्निशमन दल के प्रभारी अधिकारी सुभाष कुमार के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल में आग से बचाव के उपाय बताए गए। जवानों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास करके लोगों को बताया। अग्निशमन अधिकारी ने इस अवसर पर लोगों को बताया कि आग लगने पर कौन सी सावधानियां बरती जाएं। आग से बचाव के उपाय के परचे भी लोगों में वितरित किए गए । उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए आग से बचाव के उपाय एक सप्ताह तक आयोजित करके बताएं जाएंगे।