रतनपुरा। भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों की बैठक रतनपुरा बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय विस्तारक नागेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय विस्तारक ने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से हमेशा संवाद करते रहे, साथ ही कार्यकर्ताओं को भी संवाद करने के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को ओर भी संगठित करने का प्रयास करने की बात कही। बैठक में भगवान दास, रामाश्रय मौर्य , माधवेंद्र, प्रेम कुमार गौड़ , नरेंद्र कुमार, परमात्मा सिंह, विपिन वर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक के समापन पर रतनपुरा भाजपा मंडल के महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी प्रभा देवी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।