मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने जिले के सहायता प्राप्त तथा राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जो अध्यापक परीक्षक नियुक्त हैं। वे तत्काल अपने-अपने मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित होकर मूल्यांकन का कार्य पूर्ण करें। अन्यथा उनका वेतन रोकते हुए माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए आदेश निर्गत कर दिया जाएगा।