वलीदपुर। बाजारों में कालाबाजारी रोकने के लिए उदेश्य से गुरुवार को जिला मुख्यालय से बाट माप विभाग की टीम द्वारा मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के किराना और मिठाई की दुकान का औचक चेकिंग अभियान कर दुकानदारों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे बाटों का सत्यापन किया। चेकिंग अभियान के टीम ने लगभग 20 दुकानों पर तराजू और बाट में मोहर न होने मोहर लगाए साथ ही दोबारा बिना मोहर के बाट और तराजू का प्रयोग किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। टीम ने कुंज बिहारी सिंह, गौरी शंकर जायसवाल सहित दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।