मऊ। शीतकालीन भ्रमण के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा नौ फरवरी को विकास खंड परदहां क्षेत्र के सरवां, 12 फरवरी को फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर गांव का निरीक्षण किया जाना था। बोर्ड परीक्षाओं में जिलास्तरीय अधिकारियों के व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 10 फरवरी को पूर्वाह्न सात बजे परदहां क्षेत्र के सरवां गांव तथा 13 फरवरी को अपराह्न तीन बजे से फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर गांव का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत मार्निंग फालो-अप तथा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। निरीक्षण के समय सभी जिलास्तरीय अधिकारी सहित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। थाना समाधान दिवस, तहसील समाधान दिवस तथा दैनिक जनसुनवाई के समय प्राप्त उक्त ग्राम की सभी शिकायतों तथा ग्राम में किसी व्यक्ति की कोई समस्या हो उसका निराकरण कराएंगे। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार ग्राम में वरासत तथा भूमि विवाद, अबैध कब्जा, अतिक्रमण चिंहित करके उसका निस्तारण कराएंगे। आवास, शौचालय, पेंशन, चिकित्सा व्यवस्था, जननी सुरक्षा योजना, पेयजल, सड़क आदि सभी प्रकार की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।