मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने जिले के समस्त सहायता प्राप्त, राजकीय, मान्यता प्राप्त कालेेजों के प्रधानाचार्यों को शराब की दुकानों के संबंध में निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों के पास कोई शराब की दुकान है तो निर्धारित मानक के अनुसार शराब के ठेकों को हटाये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर लिया जाए। साथ ही कार्यालय को ही सूचना दी जाए।