फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर स्थित मंदिरों का ताला तोड़कर चोरों ने दान पेटिका इत्यादि चुरा लिया। पहली चोरी कैलेंडर तिराहा से मात्र 300 मीटर की दूरी पश्चिम आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना रोड पर श्री किशुनदास बाबा मंदिर में रखी छह दान पेटिका और एक पीतल की कृष्ण की मूर्ति चुरा लिया। मौके पर मौजूद पुजारी ने बताया कि यहां लगभग इसके पहले भी सात बार चोरी हो चुकी है, लेकिन किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं जो सका। इसी प्रकार दूसरी चोरी चालीसवां गांव के में मऊ आजमगढ़ रोड पर स्थित शंकरजी के मंदिर में हुई। बताया जा रहा है कि चोरी सुबह करीब पांच बजे घने कोहरे के आड़ में दान पेटिका को मंदिर से उठाकर वहीं बगल में थोड़ी दूर ताला तोड़कर करीब पांच हजार से ज्यादा रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें