मऊ। श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यस्था समिति की बैठक बुधवार को शीतला माता मंदिर परिसर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के उपाध्यक्ष डा. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि आगामी 4 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाई जाएगी। इस अवसर पर 21 हजार दीपों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। वहीं बालिकाओं में रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। मेले की व्यस्था संभालने के लिए अस्थाई मंच निर्माण विजय तुलस्यान की देखरेख में होगा। मेले में विभिन्न व्यंजनों की भी दुकान सजेंगी। मंदिर को कृतिक पुष्पें से सजाए जाने की जिम्मेदारी उमाशंकर चौरसिया एवं रामकेर विश्वकर्मा को सौंपी गई। संगठन के सदस्य आए हुए अतिथियों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर महावीर खंडेलवाल, भरत लाल राही, संजय वर्मा, अशोक राम, हरि मोदी, एसपी अग्रवाल, वल्लभदास गुजराती आदि रहे। अध्यक्षता पारसनाथ गुप्त ने किया।