दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी एक शिक्षिका को गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। शिक्षिका ने गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षिका मीरा देवी पत्नी श्यामकोमल का कहना है कि गांव के अमर, राधेश्याम, अजय, विजय, सरस्वती, बलई, श्यामबिहारी शनिवार को उसके विद्यालय में घुस आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिए।