फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनवाल समाज को राजनीति में सहभागिता निभाने पर दिया गया बल की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। गोलवार टोला स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल के सभागार में श्री बरनवाल वैश्य महासभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्रीकान्त बरनवाल के सम्मान मे एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजमगढ़ और मऊ जनपद की सभी समिति के सदस्यों ने भाग लिया । मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोग व्यापार व शिक्षा में दिनों दिन आगे बढ़ रहे हैं लेकिन विकास की असली चाभी राजनीतिक लोगों के हाथ में होती है। कहा कि स्वजातीय बंधुओ से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या मे राजनीति मे प्रवेश करे। श्री बरनवाल ने आगामी निकाय चुनाव में बरनवाल समाज के किसी भी सर्वमान्य व्यक्ति की सहभागिता पर बल देते हुए सभी के समर्थन की अपील किया। इसकी शुरुआत आगामी निकाय चुनाव से ही करे । मऊ के जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल ने कहा कि हर बार हम अलग अलग प्रत्याशी को वोट करते थे, इस बार समाज द्वारा तय प्रत्याशी को वोट करेगें। इस दौरान बरनवाल धर्मशाला मुहम्मदाबाद गोहना के मंत्री हरिकृष्ण बरनवाल ने मुहम्मदाबाद मे स्थित आजमगढ़ मण्डल के एक मात्र बरनवाल धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए समाज के लोगों से दिल खोलकर धन संग्रह मे सहयोग की अपील किया ।इसके अलावा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र बरनवाल, विपिन बरनवाल, बिसुनजी बरनवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन बद्री प्रसाद गुप्ता ने किया ।कार्यक्रम में अनिल बरनवाल, द्वारका बरनवाल, विनोद बरनवाल, राजेश बरनवाल, विवेक बरनवाल, अभिषेक बरनवाल आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें