मऊ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देष पर गुरुवार को 12 बजे बजे दिन से चार बजे तक हेलमेट और सीटबेल्ट न लगाए जाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायान नियम का उल्लघंन के विरूद्ध व्यापक चेकिंग अभियान से हड़कंप मचा रहा। जिसमें जनपद के समस्त थाना/चौकी के पुलिसकर्मियो द्वारा कुल 460 दो पहिया वाहन, 165 चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। जिसमें से 160 दो पहिया वाहनों, 02 चार पहिया वाहनों का चालान कर उनसे 16000 रूपये शम्मन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान 3 वाहनों को सीज किया गया।