फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओशो ध्यान शिविर में बही आनंद की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । ओशो ध्यान शिविर का आयोजन रविवार को नगर के व्हाइट पैलेस में हुआ। इस ध्यान शिविर की शुरुवात ओशो के डायनमिक ध्यान से हुई। संचालक स्वामी रामावतार भारती ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को सक्रिय ध्यान कराया और उसकी वैज्ञानिक विधियां बताई। कहा कि ओशो का विचार एक जीवन पद्धति है। उनके द्वारा प्रयोग किए गए ध्यान जीवन को बदलकर एक आनंदित रास्ते पर ले जाते हैं। इनके ध्यान से सभी को एक आधुनिक और वैज्ञानिक सोच का व्यक्ति बनाया जा सकता है। कहा कि ओशो का विचार एक दर्शन है। इसे जानकर ही इसकी अनुभूति की जा सकती है। कार्यक्रम में सत्संग ध्यान, नटराज ध्यान, कीर्तन ध्यान, ओशो प्रवचन, कुंडलिनी ध्यान, म्यूजिक ध्यान करने के बाद ओशो संध्या सत्संग के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर स्वामी ध्यान वीरेंद्र, स्वामी शिवानंद, स्वामी महेश, अमित सागर, आनंद अभिनाश, देवाभिनव आदि उपस्थित रहे। ध्यान शिविर के आयोजक मन मयंक और जीवन जयंत कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें