मऊ। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर महासभा के जिला संयोजक ओमप्रकाश ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गुलौरी ग्राम पंचायत का दौरा किया। साथ ही खंड विकास अधिकारी को रतनपुरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गुलौरी ग्राम पंचायत के राजभर बस्ती तथा दलित बस्ती के अधिकांश लोगों के घरों में शौचालय नहीं है।दोनों बस्ती में सर्वे कराकर शौचालय बनाए जाने की कवायद की जाए।