मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटका दिए। चोरों ने तीनों दुकान से मिलाकर कुल 20 हजार रुपये से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह दुकान पर पहुंचने पर दुकान मालिकों को इसकी जानकारी हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सरसेना बाजार में पप्पू गुप्ता और लालू प्रजापति की मिठाई और चाय की दुकान है। रात में चोरों ने मिठाई की दुकान से मिठाई और पांच सौ रूपये नगदी चुरा लिया। वहीं लवटू यादव की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सात हजार रुपए का बर्तन चोरी कर लिया। चोरों ने तीनों दुकान से कुल 20 हजार रुपये की चोरी कर ली। दुकानदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।