अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला कस्बे से पूरब स्थित खेत में खड़़ी 20 बीघा गेहूं की फसल आग लगने से मंगलवार को जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के किसानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।अमिला कस्बा स्थित रामलगन महाविद्यालय के पीछे अमिला कस्बे के शिवम राय पुत्र स्व. दुर्गेश राय की 25 बीघा गेंहू की फसल में लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल की कंबाइन मशीन से काटा गया था। फसल कटने के बाद मंगलवार को उसी खेत में डंठल से भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। इसी बीच मशीन से चिंगारी निकलने से खेत में डंठल जलने गया। तेज हवा चलने के चलते पास स्थित लगभग 20 बीघा गेंहू की खड़ी फसल में आग फैलने लगी।
तेज पछुवा हवा के चलते आग विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीण आग को डंडा, पानी से बुझाने का लाख प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अंतत: पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना देने के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुुंची, तबतक सबकुछ समाप्त हो चुका था।वहीं कमलेश यादव, पिंटू राय, जगपति, मोहिनी,उमेश,राजा,अवधेश,लाला, महेंद्र का कहना था कि फोन करने के 10 मिनट के अंदर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर आ गयी होती तो गेंहू जलने से बच गया होता।वही दो वर्षों से निर्माणाधीन फायर स्टेशन अमिला बसावनपुर के पीछे मुख्य भवन बनने के बावजूद अभी भी संसाधनों को बहाल नहीं किया जा सका है।