जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत शनिवार को तहसीलदार राहुल गुप्ता की टीम ने कसबे के अन्नपूर्णा राइस मिल और सरसेना राईस मिल से 10 वर्ष पहले प्रशासन द्वारा दिए गए खाद्यान्न के बकाया धनराशि की वसूली की गई। टीम ने बकायेदार राजेंद्र गुप्ता से एक लाख दस हजार रुपये और अजय कुमार जायसवाल सरसेना से एक लाख पांच हजार रुपये की वसूली की। दूसरी तरफ राजस्व बकाया के आरोप में हिरासत में लिए गए लल्लन सोनकर से 30,000 रुपये बकाया जमा कराए गए। उन्हें शेष बकाए को भी जल्द जमा करने की शर्त पर छोड़ दिया गया। इस अभियान में तहसीलदार के साथ राजस्व संग्रह अमीन जीउत यादव, नरसिंह नारायण सिंह, राजेश सिंह,बृजेश सिंह और स्थानीय पुलिस के सिपाही मौजूद रहे।