वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक ने ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से शाहगंज तक विंडों ट्रेलिंग से रेल ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक ठीक मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने बताया कि रविवार को डीआरएम विजय कुमार पंजीयर छपरा से ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से छपरा से शाहगंज जंक्शन तक विंडो ट्रैलिंग से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने इंदारा जंक्शन, मऊ जंक्शन स्टेशन का भी विंडों निरीक्षण किया। बताया कि इस दौरान ट्रेन लगभग सौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाई गई। ट्रैक में कहीं कोेई गड़बड़ी देखने को नहीं मिली। उधर डीआरएम के जंक्शन से होकर गुजरने की सूचना पर मऊ जंक्शन पर रेलवे अधिकारी काफी सर्तक रहे। साथ ही खामियों को दुरस्त करने का प्रयास करते रहे।