फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल घोसी की एक बैठक नगर के पकड़ी मोड़ स्थित राजकिशन के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें व्यापारी से रंगदारी मांगने वालों का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त करने के साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए रमेश कुमार एवं संजय आर्य ने कहा कि यदि व्यवसायियों के साथ होने वाली रंगदारी मांगने की घटना का पर्दाफाश शीघ्र नहीं किया गया। तो मजबूरन व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि इस तरह की घटना से सभी व्यापारियों में भय तथा रोष व्याप्त है। बैठक में गोपाल साहनी, पंकज श्रीवास्तव, अजय बहादुर गुप्ता , तीर्थनंद उर्फ पप्पू, रमेश साहनी, राजेश निषाद, आशीष निषाद, संजय कुमार आर्य, आशीष ठठेरा, शिवम् साहू, लालबिहारी गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें