मऊ। गॉव बचाओ मोर्चा के सचिव बालगोविंद्र सिंह की हत्या के आरोपियों के साथ मृतक के परिवार को मुआवजा तथा सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मोर्चा के सचिव स्व. बालगोविंद्र सिंह के हत्या के कई दिन बीतने के बाद मृतक के परिजनों को प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि नहीं दिया जा सका है। सौंपे गए ज्ञापन में मोर्चा के सदस्यों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने, परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने सहित हत्याकांड में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छोटेलाल गांधी, सूरज सिंह, डॉ. रमाशंकर आदि मौजूद रहे।