फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बनेगी भाजपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक संजय वर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी में सालाना टर्नओवर छूट जो 20 लाख थी उसे बढ़ाकर 40 लाख कर दिया गया। वहीं कंपाउंड स्कीम में जो एक करोड़ का होता था उसे बढ़ाकर डेढ़ करोड़ कर दिया गया। जिससे व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल है। संजय वर्मा ने आगे बताया कि सारी विपक्षी पार्टियों में दहशत का माहौल है। सभी वर्ग पुन: प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहते है। व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत के इतिहास में सवर्णों की कोई चिंता नहीं किया। लेकिन प्रधानमंत्री ने गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देकर इतिहास रच दिया। जिला संयोजक कैलाश मद्धेशिया ने कहा कि जनपद के सभी व्यापारी एकजुट होकर पुणे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेंगे तथा सरकार द्वारा जीएसटी में छूट व गरीब सवर्णों को आरक्षण पर प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें