फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज ब्लाक के जयरामगढ़ गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपकर सचिव और ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की। सौंपे गए ज्ञापनों में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वो लोग गरीब है और झोपड़ी में रहते है। पात्रता होने के बावजूद ग्राम प्रधान सचिव द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए रूपये देने की मांग करते है। रुपये न देने पर उनके द्वारा आवास के उन्हें चिहिन्त नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में डुग्गू राजभर, राम सिंहासन राजभर, बच्चियां राजभर, मनसा देवी, ललिता राजभर, सरिता, राम विजय राजभर, अवधेश राजभर,ओमप्रकाश राजभर, राम अवध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें