फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया माइनर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसी। उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने शुक्रवार को दोहरीघाट पंप कैनाल के साथ उसकी माइनरों के सिल्ट सफाई का स्थल निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर सिल्ट सफाई मानक के अनुसार न पाए जाने पर असंतोष जताया, साथ ही मौके पर मौजूद सहायक अभियंता एके सिंह को तुरंत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। एसडीएम नहर के सहायक अभियंता एके सिंह के साथ 8 किलोमीटर लंबे सरायगनेस माइनर के सिल्ट सफाई का निरीक्षण किया। यहां ताली को 2 मीटर 20 सेंटीमीटर पाया। यह सिल्ट सफाई का कार्य संतोष जनक पाया। इसके बाद 3.2 किलोमीटर लंबे जामडीह माइनर का निरीक्षण किया। जहां नदवल के पास खानपुर से निकले माइनर के पास सिल्ट सफाई कार्य अधूरा मिला। इस के बाद सरेगणेश के पास से निकली 5.2 किलोमीटर लंबे बारूहा माइनर का निरीक्षण किया। जहां तली की गहराई 1.52मीटर पाया, वहीं कई स्थानों पर कुछ कमियों के पाए जाने पर उनको तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय अवर अभियंता सिचाई चंद्रबली राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें