शारदीय नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों की साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। कोयल मर्याद भवानी मंदिर और अमिला में माँ दुर्गा मंदिर, माँ काली मंदिर पर साफ सफाई रंग रोगन का काम अंतिम चरण में है। कोयल मर्याद भवानी मंदिर समिति की सोमवार को बैठक हुई। मंदिर के पुजारी दयानंद शुक्ल ने बताया कि बुधवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थियों को मां के सुविधापूर्वक दर्शन कराने की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। नवरात्र भर विद्वानों द्वारा दुर्गा सप्तसती पाठ, भजन कलाकारों द्वारा भजन संध्या, सायं कालीन आरती तथा श्री राम चरित मानस कथा का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर समिति के व्यवस्थापक हेमचंद्र राय, रामरतन राय, सहजानन्द राय,श्रवण कुमार सिंह पटेल, मनोज यादव, रामसागर मौर्य, प्रिंसू राय, नन्दू मौर्य आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो