फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र धर्मराज ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने अवगत कराया है कि 31 अगस्त 2018 की सुबह साढ़े सात बजे अपनी बहन अंकिता को कंधेरी स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल छोड़ने जा रहा था कि रास्ते में कंधेरी गांव के मोनू यादव, विवेक यादव, रविंद्र यादव और राजेंद्र यादव ने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया तो उसने इसका विरोध किया। पीड़ित का कथन है कि वह अपनी बहन को स्कूल में छोड़कर वापस आ रहा था कि उक्त लोग उसे रोक कर मारने पीटने लगे तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। डीएम के आदेश पर उसका मेडिकल हुुआ है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें