फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा,हजारों के सामान नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के फतेहपुर गांव में शनिवार की रात रविंद्र सिंह पुत्र रामअवध सिंह का कच्चा मकान ढह गया। संयोग ही था कि मकान गिरने से पहले पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया था। इससे कोई हादसा नहीं हुआ। गृहस्वामी ने बताया कि बारिश के चलते पानी घुसने से दीवारें कमजोर हो गई थीं। शनिवार की रात जब वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोया हुआ था, अचानक घर का हिस्सा गिरने लगा। जिस पर आनन फानन में अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर से बाहर निकल आया। इसके बाद पूरा मकान ढह गया। इससे मकान गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें