घोसी नगर के स्टेट बैंक के पास मुख्य सड़क पर रविवार की रात लगभग नौ बजे वाहन में टक्कर को लेकर एक जनप्रतिनिधि और पत्नी के साथ घर जा रहे व्यक्ति में मारपीट हो गई। किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दिया। घोसी नगर के स्टेट बैंक मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ थानीदास मोड़ की तरफ से मोटरसाइकल से घर जा रहा था। जब वह नगर के स्टेट बैंक के मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा, तभी एक जनप्रतिनिधि के स्कूटर से उसकी हल्की टक्कर हो गई। फलस्वरूप दोनों गिर गए। इससे गुस्साए जनप्रतिनिधि ने बाइक सवार पर तमाचा जड़ दिया। इससे आक्रोशित व्यक्ति ने भी तमाचा जड़ दिया। लोगों ने पहुंच कर बीच बचाव किया।